मेरठ के मवाना रोड मसूरी गांव में एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के परिजनों को सांत्वना देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। उन्होंने शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उसके उपरांत बड़े भाई अनिल व बेटे मनजीत को सांत्वना दी। उसके बाद करीब पांच मिनट बंद कमरे में परिजनों से बात की, जिसमें मनजीत और बड़े भाई अनिल के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा भी मौजूद थे। इस मौके पर सपा नेता पूर्व हस्तिनापुर विधायक योगेश वर्मा, सत्यवीर त्यागी, अजीत चौधरी भी पहुंचे।