फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली के थानाभवन में महिला की मौत मामले में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शामली जनपद के थानाभवन में उपचार के दौरान प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम एसडीएम हामिद हुसैन को ज्ञापन सौंपा। एक माह पूर्व थानाभवन क्षेत्र के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अकबरपुर की रहने वाली महिला पूनम की मौत हो गई थी। परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। भीम आर्मी के पदाधिकारी प्रभात अनुज भारती ने कहां कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हो जाने के बावजूद भी ना तो स्वास्थ्य विभाग कुछ कर रहा है और न ही मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी कर रही है। जान बूझकर आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें