समायोजन रद्द होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने शामली में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पहले तो अनुपमा जायसवाल बचती रहीं लेकिन शिक्षामित्रों के हंगामे के आगे उनकी एक ना चली। इतना ही नहीं हंगामा देख उनकी सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के भी पसीने छूट गए।