मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना से हिंदुओं के पलायन करने की खबर पर रिपोर्ट तलब की है। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की टीमों ने कैराना की गलियों में पहुंचकर जानकारी जुटाई। साथ ही उन व्यापारियों से भी बातचीत की जो प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कैराना लौट आए हैं। 30 मई 2016 को बीजेपी सांसद रहे हुकुम सिंह ने कैराना से 346 हिंदू परिवारों के पलायन की सूची जारी की थी।