फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पेपर लीक के विरोध में युवाओं ने जुलूस निकाला, नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर में पेपर लीक होने के विरोध में बृहस्पतिवार को युवाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने कई जगह पर बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया। युवाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट को दिया है। पूर्वाह्न करीब 11 बजे युवा हथौड़ा चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया। पुलिस ने रास्ते में रोकने के लिए बैरियर लगाए, पर युवा बैरियर को पार कर कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। यहां नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें समझाकर मांग पत्र लिया। इसमें पेपर लीक के मामले पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने, साल्वर गैंग और लीक माफियाओं के खिलाफ़ केंद्रीय लोक परीक्षा अधिनियम के तहत कारवाही करने आदि की मांग की गई। प्रदर्शन में परविंदर कृष्ण, वैभव, हिमांशु पाल, अभिषेक राजपूत, मुकेश यादव, सुदेश छोटू, उदित दीक्षित, दीपक यादव, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें