पवित्र सावन माह में आस्था का एक अद्भुत स्वरूप शाहजहांपुर में देखने को मिल रहा है। जैतीपुर क्षेत्र के ग्राम पहरा निवासी सोनू यादव ने प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अनोखी कांवड़ यात्रा शुरू की है। वह एक हजार लोहे की कीलों पर दंडवत प्रणाम करते हुए यह कठिन यात्रा कर रहे हैं। सोनू की इस आस्था और कांवड़ यात्रा को देखकर लोग अचंभित हैं। श्रद्धालु उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।