फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवक की हत्या पर आक्रोश, परिजनों ने खिरनीबाग चौराहा किया जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव राजपूतपुर चित्ती निवासी गोविंद सक्सेना (25) की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश उसकी बाइक भी लूट ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद भी लूट की धारा शामिल नहीं की। इससे भड़के परिजन ने रविवार को जाम लगाकर नारेबाजी की। शनिवार को दो बजे किस्त जमा करने के लिए निकले गोविंद से दो लोगों ने लिफ्ट मांगी थी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पेट में गोली मारकर घायल कर दी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया, लेकिन लूट की धारा शामिल नहीं की थी। नाराज परिजन ने ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि सिपाही व चौकी इंचार्ज ने धमकाया। एसपी सिटी संजय कुमार ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद परिजन ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर खिरनीबाग चौराहा जाम कर दिया। पुलिस के अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें