उमस भरी गर्मी में इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं। सोमवार सुबह खुटार के रामपुरकलां गांव में एक घर में पहुंचा बंदर किचन में रखे फ्रिज से पानी की बोतल निकाल ले गया। उसने आंगन में बैठकर पानी पीने की कोशिश करता रहा। काफी देर के प्रयास के बाद पानी पीकर जब प्यास बुझी तो बंदर चला गया। घर के सदस्य ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।