फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में गर्रा घाट पर हुआ पूजन व आरती, दीपों से जगमगाया नदी का किनारा

शाहजहांपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा चौक मंडल की तरफ से गर्रा घाट पर पूजन व आरती की गई। रात करीब आठ बजे गर्रा घाट पर कार्यकताओं समेत अन्य लोगों ने घाट पूजन व आरती की। इसके बाद परिसर में दिए जलाकर संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन व उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि नगर निगम उपसभापति वेदप्रकाश मौर्या ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने नारी उत्थान पर बहुत से कार्य किए। सत्यम शर्मा, कमल किशोर गुप्ता, पंकज सक्सेना, माया प्रकाश दीक्षित, पार्षद मनीष गुप्ता, विजय वर्मा, शेखर रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें