फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में नैतिक लेखांकन पर कार्यशाला का आयोजन

मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 05:37 PM IST

शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बीकॉम फाइनेंस द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए आधुनिक वित्तीय प्रयासों में नैतिक लेखांकन की आवश्यकता और प्रभाव विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. केके वर्मा ने कहा कि नैतिक लेखांकन सामान्य लेखांकन का गुणात्मक पक्ष है। वर्तमान में अनेक कंपनियों के खातों में छल कपट की सूचनाएं प्राप्त होती हैं। इसलिए लेखांकन में नैतिकता पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैतिक लेखांकन के अंतर्गत न तो नियमों और मानकों से कोई छेड़छाड़ की जाती है और न ही कोई तथ्य छुपाने का प्रयास किया जाता है। नैतिक लेखांकन यह आश्वासन देता है कि खातों में दी गईं जानकारियां सत्य, उचित व विश्वसनीय है। डॉ. रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम के बृजलाली, पोथीराम सिंह, अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें