फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में 12 साल पुरानी रेल पटरी बदलने का काम शुरू, दो घंटे का लिया गया ब्लॉक

शाहजहांपुर-लखनऊ रेलखंड पर अप लाइन की पुरानी हो चुकी पटरियों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया। सोमवार को दो घंटे का ब्लॉक लेकर जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत मालगाड़ियों को रोका गया। इस बीच गोविंदगंज रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी बदले जाने से दो घंटे तक रेल संचालन बंद रहा। वर्ष 2012 में 58 केजी की पटरी को हटाकर 60 केजी की लाइन को डाला गया था। पटरी पुरानी होने के चलते फ्रैक्चर होने पर कई स्थानों पर जॉगल प्लेट बांधनी पड़ी थी। रेलवे ने पुरानी पटरी को हटाकर नई डालने का काम शुरू कर दिया। रेल कर्मियों के मुताबिक खन्नौत पुल से मोहनगंज रेलवे फाटक तक पटरी बदली जाएगी। सोमवार को दोपहर सवा एक बजे से ब्लॉक लेकर गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास पटरी को बदलने का काम किया गया। इस बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस को हरदोई में कुछ देर रोकना पड़ा। कई मालगाड़ी भी अपलाइन पर खड़ी रहीं। सवा तीन बजे ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें