फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नगर आयुक्त को दिया मांग पत्र

शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मेहमान शाह की बाजार की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर आयुक्त को मांग पत्र दिया। शनिवार को बाजार के व्यापारी टाउन हाल स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया के नेतृत्व में जुलूस निकाला। इसके बाद नगर आयुक्त विपिन मिश्रा को मांगपत्र देकर समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष ने मांग पत्र में बताया कि इससे पहले भी दो बार ज्ञापन दिया जा चुका है। उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। बाजार में जगह कम होने की वजह से दुकानदारों में लड़ाई होती रहती है। इंटर लॉकिंग न होने की वजह से बारिश होने पर वहां दलदल हो जाती है। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में इरशाद खान, शानू, तस्लीम खान, रेहान शाह, आजम शाह, अनवर सलीम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें