शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस पश्चिमी जोन की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने कहा कि माघ मेले में शंकराचार्य को स्नान से रोका जाना अशुभ है। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उनके शिष्यों के साथ मारपीट की गई। योगी सरकार में ऐसा हो रहा है। बृहस्पतिवार को भारती त्यागी कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।