फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बाग में पड़ा मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव ऊनकलां निवासी कृष्णपाल की 32 वर्षीय पत्नी भगवानश्री का शव गांव से करीब सौ मीटर की दूरी पर रजाउद्दीन के बाग में शव पड़ा मिला है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। कृष्णपाल मेहनत-मजदूरी करने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। उनकी पत्नी भगवानश्री और अपने पांच बेटों के साथ अकेली रहती थीं। रविवार की रात बच्चों को खिचड़ी खिलाने के बाद कमरे में सो गई थी। सवेरे बच्चों के जागने पर मां घर में नहीं मिली तो वह पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर जाकर जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने तलाश शुरू की। भगवानश्री का शव गांव से करीब सौ मीटर की दूरी पर बाग में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, साथ ही मुंह से खून निकल रहा है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें