शाहजहांपुर में स्मार्ट सिटी की सड़कें बदहाल हो चुकी है। रोडवेज बस अड्डे के पास जलभराव होने की वजह से लोगों का निकलना दूभर हो रहा है और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। रोडवेज बस अड्डे के नजदीक जलभराव के कारण आधी सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क से छात्र-छात्राओं के साथ ही रेलवे स्टेशन की तरफ लोगों का आना जाना रहता है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी गुजरते हैं। इसके बावजूद अफसर अनजान बने हुए हैं। इसके चलते लोगों में काफी नाराजगी है।