फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के पुवायां में तहसील और सिविल बार एसोसिएशन के लिए मतदान

शाहजहांपुर में तहसील बार एसोसिएशन पुवायां और सिविल बार एसोसिएशन पुवायां के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान के बाद मतगणना होगी। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री आदि पदों के लिए मतदान साढ़े दस बजे से शुरू हुआ। तमाम वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दो बजे तक मतदान के बाद मतगणना होगी। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कृष्णानंद सिंह राठौर और सुधीर कुमार सक्सेना के बीच सीधा मुकाबला है। इसके अलावा महामंत्री पद के लिए मुकेश कुमार, रामरेश और शिखरचंद्र रस्तोगी के बीच टक्कर है। प्रवक्ता पद के लिए राकेश कुमार, सत्यवान अवस्थी के बीच मुकाबला है। उधर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री सहित कई पदों के लिए मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ। मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सुभाष शुक्ला और अजय पांडे के बीच सीधा मुकाबला है। महामंत्री पद के लिए विवेक अवस्थी, प्रभाकर मिश्र, रनवीर सिंह यादव, आनंद प्रकाश त्रिवेदी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामलड़ैते श्रीवास और सुरेंद्र पाल शर्मा के बीच सीधी टक्कर है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आकाश शुक्ला और आशुतोष पांडे, कोषाध्यक्ष पद के लिए महेशचंद्र राठौर, सतीश कनौजिया, संयुक्त मंत्री पद के लिए सुरेशचंद्र चौधरी, शिवम श्रीवास्तव, अंकित शुक्ला, नीतू वाजपेयी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें