शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के पहले दिन मेजबान शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। पूरे मुकाबले में शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में शाहजहांपुर ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। खिलाड़ियों के बेहतर तालमेल और मजबूत रक्षण के दम पर टीम ने दो गोल दागकर रामपुर को शिकस्त दी और अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। इसके बाद दूसरा मुकाबला बदायूं और बरेली की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तेज और संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दर्शकों को कई रोमांचक पल देखने को मिले। दोनों टीमों ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किए, जिससे मुकाबला अंत तक दिलचस्प बना रहा।