फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस, लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाणपत्र; देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शाहजहांपुर के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृति पत्र, शिक्षा, खेल, मत्स्य एवं खादी ग्रामोद्योग सहित विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं चेक वितरित किए गए। विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज, लखनऊ से विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प के साथ आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का सीधा प्रसारण भी देखा गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, हथौड़ा बुजुर्ग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें