शाहजहांपुर में एडीएम और बीएसए ने जलालाबाद क्षेत्र के तीन मान्यताविहीन स्कूलों को बंद करा दिया। उनमें पढ़ रहे बच्चों का पास के सरकारी स्कूल में दाखिला कराया है। अनधिकृत स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार सुबह एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और बीएसए दिव्या गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की।