शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मोहल्ला वाजिदखेल निवासी दानिश और उनके भतीजे की मौत हो गई। दानिश ईद के चांद का दीदार होने के बाद भतीजे को लेकर आइसक्रीम लेने जा रहे थे। हादसे में दोनों की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गई।