शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। बुधवार को इंडोर खेल के तहत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज व योगा प्रतियोगिता हुई। समापन में मुख्य अतिथि मयंक भदौरिया,जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, बाल कल्याण समिति के अरविंद मिश्रा ने छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक किया। अतिथियों ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.सुनीता जैसल, असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराधा, ऋतु शर्मा, डॉ.आशीष गोयल, डॉ.रानू दुबे, नम्रता लता, शैली पाठक आदि मौजूद रहे।