फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के खुटार में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 05:00 PM IST

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी पन्नघाट में युवक पंकज की हत्या मोबाइल फोन के मामूली विवाद में डंडे से पीटकर कर दी गई थी। पुलिस ने एक नामजद और जांच में सामने आए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पंकज कंबाइन पर हेल्पर का काम करता था। गांव बेला पहाड़ा निवासी अंग्रेज सिंह पंकज के साथ कंबाइन पर फोरमैन का काम करता था। पुलिस के मुताबिक 13 मार्च को दिन में 11 बजे पंकज अंग्रेज सिंह से मिलने गया था। इसके बाद घर वापस नहीं आया। उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद अंग्रेज सिंह और उसके साथी रामबरन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें