फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर मक्का से भरे ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी

शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर खाटू श्याम मंदिर के सामने मक्का से भरे ट्रक में आग लग गई। लपटें निकलती देखकर हड़कंप मच गया। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बरेली मोड़ से जलालाबाद की ओर जा रहे ट्रक में सुबह छह बजे अचानक से आग की लपटें निकलने लगी। चालक जीशान अहमद तुरंत ही ट्रक को रोककर केबिन से बाहर आ गया। आग लगने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल फायर सर्विस की दो गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। चालक के अनुसार, बिहार से मक्का को लादकर चालक जलालाबाद जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें