शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात टैंकर की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोग बाराबंकी जिले और एक रामपुर का रहने वाला था। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, कार सवार नैनीताल जा रहे थे। उनकी कार से बाइक से छू जाने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा था। तभी टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था।