फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हजारों लोगों ने एक साथ किया योग, कार्यक्रम में मंत्री-अफसर हुए शामिल

शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। साधकों ने आसन कर निरोग रहने का संकल्प लिया। विभिन्न संगठनों की ओर से भी योग शिविर का आयोजन किया गया। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीएफ कॉलेज के मैदान पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद रहे। योगाचार्य डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने विभिन्न योग आसन कराए। उन्होंने योगासन कराते हुए उनका महत्व भी बताया। उनके अलावा उत्तर प्रदेश शासन में खनन विभाग की सचिव एवं जनपद की नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें