शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव डेलखेड़ा निवासी जिलेदार खां के बंद मकान की दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर कमरों के ताले तोड़ कर उसमें रखी नकदी और जेवर चुरा ले गए। जिलेदार अपनी पत्नी का उपचार कराने दिल्ली गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है।