शाहजहांपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित ब्रह्मलीन स्वामी शुकदेवानंद की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा व भक्ति के साथ गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों का स्मरण किया। बुधवार को वैदिक विधि-विधान के साथ संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य डॉ. सत्येंद्र पाठक ने मंत्रोच्चारण के बीच गुरु पूजन कराया। शिक्षकों व अन्य लोगों ने गुरु-परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए स्वामी शुकदेवानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। डॉ. आदेश पांडेय, डॉ. करुणाशंकर तिवारी, सहायक कुलसचिव रामबाबू केसरवानी, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. दुर्ग विजय, डॉ. मृदुल पटेल, चंद्रभान त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।