फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ददरौल उपचुनाव में फिर खिला 'कमल', अरविंद सिंह जीते, दिवंगत पिता को याद कर हुए भावुक

शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने सपा के उम्मीदवार अवधेश वर्मा को 16795 वोटों से हरा दिया। अरविंद सिंह को 105972 वोट मिले जबकि निकट प्रतिद्वंद्वी अवधेश वर्मा 89177 वोट ही पा सके। पांच जनवरी को ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। निधन से रिक्त हुई सीट पर कराए गए चुनाव के परिणाम मंगलवार को सामने आए। जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें पिता के निधन के बाद चुनाव लड़ना पड़ेगा। उन्होंने अपनी जीत को पिता स्व. मानवेंद्र सिंह और जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पिता का सपना था कि क्षेत्र का विकास हो। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें