शाहजहांपुर में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए बराबर संगठन कार्य कर रहा है। टीईटी करने के आदेश के बाद से शिक्षकों में बेचैनी है। प्राथमिक शिक्षक संघ लगातार अधिकारों के हकों के लिए लड़ता रहा है। सोमवार को दिल्ली से लखनऊ जाते समय फेडरेशन के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ.दिनेश ने कहा कि शिक्षकों के हकों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह ने विचार रखे। शिक्षक नेता सरताज अली, अरविंद सिंह चौहान, ऋषिकांत पांडे, रत्नाकर दीक्षित, आदेश सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।