फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: तौकीर सा के गजल संग्रह 'जज्बात के रंग हजार' का विमोचन

शाहजहांपुर में भावनाओं को कैनवास पर उकेरने के साथ ही शब्दों की लड़ी बुनकर गजल कहने वाले प्रोफेसर एसए जाफर उर्फ तौकीर सा के गजल संग्रह जज्बात के रंग हजार का विमोचन किया गया। इस दौरान 25 कवियों व शायरों ने अपनी कविताओं व रचनाओं से समा बांध दिया। रविवार को मोहल्ला बाडूजई स्थित तौकीर आर्टकेड में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर जीएसटी पीके तोमर, विशिष्ट अतिथि सतेंद्र नाथ त्रिपाठी व अशफाक उल्ला खां ने दीप जलाकर किया। साहित्य संस्था इदराक और नजर मेमोरियल सोसाइटी की ओर से शायर एसए जाफर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इदारा उफुक-ए- नौ व दर्पण सामाजिक संस्था ने उन्हें 'कला रत्न सम्मान' से सम्मानित किया। साहित्यकार कमलेश द्विवेदी व चित्रकार डॉ. ऊषा गर्ग ने गजल संग्रह की समीक्षा प्रस्तुत की। अतिथियों ने डॉ.प्रभात शुक्ला, नरेंद्र सक्सेना, डॉ.अमीर सिंह व डॉ.आलोक सिंह के साथ पुस्तक का विमोचन किया। इसके बाद असगर यासिर, वसीम मिनाई, खलीक शौक, अजय अवस्थी, सबा नकवी सबा ने अपनी रचनाएं पढ़ी। इस मौके पर शाहिद रजा, गुलिस्तां खान, फहीम बिस्मिल, राशिद हुसैन राही, कमलेश द्विवेदी,सबा नकवी, डॉ. शाइस्ता नसीम, मुनीब अहमद आदि मौजूद रहे। आभार आयोजक डॉ.मोहम्मद कमर ने व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें