फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करिए धार्मिक यात्रा, शाहजहांपुर में भी होगा ठहराव

आईआरसीटीसी ने धार्मिक यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनें शुरू की हैं। इस ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा की जा सकेगी। ये ट्रेनें शाहजहांपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। पहली ट्रेन 12 जून को योग नगरी ऋषिकेश से चलेगी, जो उज्जैन, द्वारकाधीश और सोमनाथ जैसे ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी। दूसरी ट्रेन 29 जून से तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम और कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी। 11 रात और 12 दिन के इस पैकेज में भोजन और भ्रमण शामिल है। यात्री 847 रुपये की ईएमआई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें