फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक

शाहजहांपुर में उड़ान एक उम्मीद वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से बुधवार को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव एवं एचपीवी टीकाकरण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया गया। चमकनी मोहल्ला स्थित आकांक्षा हाईस्कूल में हुए कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता मोहन ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता, रेखा मोदी, सह सचिव रश्मि गुप्ता, प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, सोनी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें