फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, टीएसआई ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Jan 2026 06:23 PM IST

शाहजहांपुर में हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को महिला थाने का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस के कार्य करने का तरीका नजदीक से देखा। छात्राओं को 112 समेत कई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य ब्यूटी के नेतृत्व में छात्राएं दोपहर करीब एक बजे महिला थाने में पहुंची। टीएसआई विनय पांडेय ने उन्हें पुलिस के काम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को हेल्प डेस्क पर लेकर गए। बताया कि यहां पर प्रार्थना पत्र देने पर संबंधित उपनिरीक्षक दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग करते हैं। उनके बीच हल नहीं निकलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है। छात्राओं को रिपोर्ट दर्ज करने की जानकारी दी। वॉकी-टॉकी, मालखाना और थाना प्रभारी का कक्ष और शिशु केंद्र को देखा। इस बीच टीएसआई ने छात्राओं को हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि कोई परेशान करें तो डायल 112 पर कॉल करें। बालिकाओं की मदद के लिए प्रत्येक थाने पर हेल्प डेस्क बनाई गई, जहां पर प्रार्थना पत्र आने पर तुरंत ही मदद की जाती है। उन्होंने छात्राओं को यातायात नियम भी बताए। कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाए। इस बीच छात्राओं ने कहा कि पहली बार थाने आए हैं, यह एक अलग ही अनुभव है। इस मौके पर उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह, अंजुम उस्मानी, सबा नाज भी मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें