फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन, अतिथि ने की सराहना

शाहजहांपुर के मदरसा नुरुल हुदा, बिजलीपुरा में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत कर सराहना बटोरी। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि डॉ. इरफान ह्यूमन ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडल की कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोग, अवलोकन और नवाचार समाज के विकास का आधार हैं। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसी शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में इजहार हसन, जहूर अहमद, जाहिद, मोईन खान, सैयद कामरान, शारिक अली खान, साजिद अली खान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें