फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- चुनाव की तैयारी में जुट जाएं

शाहजहांपुर में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विजय सिंह चौहान ने कहा कि आने वाला समय सपा का है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा में आयोजित बैठक में विजय ने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग के लोग परेशान है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। महंगाई चरम सीमा पर हैं। अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। जनता परेशान हो चुकी है। ऐसे में सपा की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। भाजपा के नेता ही एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। बैठक में अति उल्ला अंसारी, शाहनवाज इदरीसी, अवधेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, रानू अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें