फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: खेल महोत्सव का चौथा दिन... एसएस कॉलेज व स्वामी धर्मानंद कॉलेज की टीमें कबड्डी में बनीं विजेता

शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के चौथे दिन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सीनियर पुरुष वर्ग में एसएस लॉ कॉलेज व जूनियर में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज विजेता बना। सीनियर महिला वर्ग में एसएस कॉलेज ने बाजी मारी। इसी तरह स्टाफ के लिए बैडमिंटन में देवेंद्र सिंह, डॉ.संदीप अवस्थी, शशांक गुप्ता व डॉ.अनामिका शुक्ला विजेता बनीं। इसके अलावा एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में बरेली कॉलेज ने उपाधि कॉलेज व जीएफ कॉलेज ने राजकीय डिग्री कॉलेज, बदायूं को हराया। विश्वविद्यालय कैंपस ने एसएस लॉ कॉलेज को 2-0 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में एसएस कॉलेज ने जीएफ कॉलेज को हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में बरेली कॉलेज ने विश्वविद्यालय कैंपस को हरा दिया। इससे पहले मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट में बरेली कॉलेज बरेली, राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत, लक्ष्य कॉलेज, बिजनौर, जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज व विश्वविद्यालय कैंपस की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सचिव डॉ.अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो.आरके आजाद, प्रो.आदित्य कुमार सिंह, डॉ.शालीन कुमार सिंह, डॉ.रमेश चंद्रा, डॉ.अंकित अवस्थी, डॉ.शिशिर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें