शाहजहांपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं की समीक्षा की। मंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। स्टेडियम में 1290 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ, आठ का चयन खेल छात्रावास के लिए।