फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: गुरुद्वारा में विशेष गुरमत समागम का आयोजन, रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल

Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 09:47 PM IST

शाहजहांपुर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस को समर्पित विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। बृहस्पतिवार को डॉ.वीपी सिंह की ओर रखवाए श्री अखंड पाठ साहिब पूर्ण हुए। सुबह नौ बजे से श्री सुखमनी साहिब के पाठ हुए। इसके बाद आरती की गई। सरदार जसपाल सिंह, सदजाप सिंह, तुमशरण कौर, हजूरी रागी भाई गुरध्यान सिंह ने गुरु अर्जुन देव की याद में शब्द गायन किए। बरेली से आए सतवंत सिंह देहरादून वालों ने श्री गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस बीच फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। संचालन करते हुए धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने बताया कि लाहौर में उस समय बादशाह जहांगीर के आदेश से श्री गुरु अर्जुन देव को दीन नहीं मानने के कारण गर्म तवे पर बैठाकर गर्म रेता शीश पर डालकर शहीद किया गया। संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा, हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोंगा ने सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। डॉ.वीपी सिंह को श्री अखंडपाठ के भोग पर सिरोपा भेंट किए। भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से गुरुद्वारा गेट पर सबील लगाकर शरबत का वितरण किया। इस मौके पर रानी ढींगरा, जसवीर कौर, शरणजीत कौर मोंगा, शरणजीत कौर खालसा, कीरत माटा, गुरमीत कौर, जैस्मीन कौर, राजेंद्र कौर, हरजीत कौर, गुरबचन सिंह माटा, जसपाल सिंह, मनजीत सिंह ढींगरा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें