फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बिजली कटौती और खाद संकट के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर के जलालाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और खाद संकट समेत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार पैगाम हैदर को दिया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे तथा तहसील परिसर में धरना दिया। सपा की लोकसभा प्रत्याशी रहीं ज्योत्सना व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज पाल सिंह यादव की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी व यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की। फसलों की सिंचाई तथा गर्मी से निजात दिलाने के लिए बिजली की कटौती बंद कराने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही खेतों व सड़कों पर घूमने वाले पशुओं पर अंकुश लगाने, मर्ज किए गए स्कूलों को फिर से शुरू कराने तथा अल्हागंज व जलालाबाद में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इससे पहले सभी कार्यकर्ता डाक बंगला परिसर में एकत्रित हुए। बाद में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें