फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मुकेश कुमार Updated Thu, 08 May 2025 01:55 PM IST

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद यूपी में रेड अलर्ट है। रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। शाहजहांपुर में एसपी राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दिशा-निर्देश भी दिए गए। अलर्ट के बीच एसपी पुलिस बल के साथ रूट मार्च पर निकले। इस बीच पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर चेकिंग की। उसके बाद पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से प्रवेश कर निरीक्षण किया। स्टेशन के गेटों का जायजा लेकर जीआरपी थाना पर प्रभारी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि अलर्ट को देखते हुए पुलिस को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें