फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शाहजहांपुर बना चैंपियन, बरेली को पेनाल्टी शूटआउट में हराया

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज मैदान पर चल रही 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला शाहजहांपुर और बरेली के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेनाल्टी शूटआउट में बरेली को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें शाहजहांपुर की खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। विजेता बनने पर खिलाड़ियों और पुलिस अधिकारियों ने टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता के तहत पुरुष वर्ग के मुकाबले शाम साढ़े चार बजे से खेले जाएंगे।उसके बाद डीआईजी विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें