फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: शहीद कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, शाहजहांपुर रेड टीम ने ब्लू को 41 रन से हराया

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शाह क्लब मैदान पर शहीद कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहजहांपुर रेड ने शाहजहांपुर ब्लू को 41 रनों से हरा दिया। रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए। कप्तान शबनम प्रसाद ने 24, काव्या ने 19 और आयुषी ने 13 रन बनाए। शाहजहांपुर ग्रीन की ओर से वैष्णवी श्रीवास्तव व स्तुति मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। दूसरी पारी में शाहजहांपुर ग्रीन की टीम 98 रन बनाकर आउट हो गई। स्तुति मिश्रा ने 25, अलीशा ने 20 रनों की पारी खेली। शाहजहांपुर रेड की ओर से सूफिया ने तीन, काव्या व आयुषी ने दो-दो विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सूफिया रहीं। मैच के अंपायर सनी और मयंक रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें