फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में शहीद क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें कर रहीं प्रतिभाग

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के मैदान पर शहीद क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का आगाज हो गया। फाइनल मुकाबला किंग क्लब और पुवायां के मध्य खेला गया। बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। सेहतमंद रहने के लिए खेल जरूर खेले। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि टी-20 टूर्नामेंट में विजेता को 11 हजार व उप विजेता को पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। पहला मैच किंग क्लब और पुवायां की टीम के बीच खेला जा रहा है। इसमें टॉस जीतकर पहले किंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मौके पर शिवली खान, फरीद खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें