फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पौधरोपण कर किया महाभियान का शुभारंभ

Sat, 20 Jul 2024 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान-2024 का शनिवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण की सार्थकता तभी है जब हम सभी पौध लगाने के साथ ही उसको जीवित रखने का भी इतजाम करें। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पौधरोपण के लिए जनपद का निर्धारित लक्ष्य 55 लाख 49 हजार 801 का है। पौधरोपण के अभियान को जन सहयोग से सफल बनाया जाएगा। वन विभाग सहित सभी विभागों द्वारा एक ही दिन में वृक्षारोपण करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश हैं इसके तहत वृहद स्तर पर पौधे रोपे जा रहे हैं और उनकी जियो टैगिंग कर हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप पर अपलोड किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ सामाजिक वानिकी के प्रोत्साहन के लिए नगर पालिका क्षेत्रों, नई सड़कों के निर्माण के बाद किनारों पर पौधरोपण, अमृत सरोवरों, गोशालाओं आदि के आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाना है। इस मौके पर महापौर अर्चना वर्मा, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें