शाहजहांपुर के उत्सव मैरिज लॉन में श्रीमद्भागवत गीता कथा शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई। जो लॉन से शुरू होकर तारीन टिकली तिराहा होते हुए बहादुरगंज पचराहा, निशात टॉकीज, शहीद पार्क होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजन करने के बाद टाउन हॉल से लाल इमली चौराहा होते हुए वापस उत्सव मणिलाल में कलश यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद पहले दिन की कथा में नैमिषारण्य से आए व्यास विमल महाराज ने भागवत कथा का महत्व समझाया। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से आयोजक राजीव दीक्षित, डीके सक्सेना, राजीव त्रिवेदी, शिव कुमार सक्सेना, रोशनी देवी, अल्का, सुमन अग्निहोत्री, सीमा वाजपेयी आदि शामिल रहे।