फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सड़कों पर घूम रहे गोवंश से किसान परेशान, थाना गेट पर किया धरना प्रदर्शन

शाहजहांपुर में छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने समेत कई मांगों को उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयवादी गुट ने सिंधौली थाने के गेट पर धरना दिया। इस दौरान डीएम को संबोधित मांग पत्र कार्यवाहक इंस्पेक्टर को दिया। सोमवार को जुलूस के रूप में जिला संयोजक हरिराम वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने थाने गेट पर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। जिला संयोजक ने कहा कि पूरे क्षेत्र में छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ जनहानि भी कर रहे हैं। क्षेत्र में पशुओं से कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। हाईवे पर गायों के झुंड घूमते रहते हैं। गायों को गोशाला में पहुंचाया जाए। बरेली मंडल के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने पराली का मुद्दा उठाया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें