फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान, एडीजे ने लोगों से दिलाई शपथ

शाहजहांपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विनोबा सेवा आश्रम बरतारा में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें कुष्ठ से बचाव के लिए शपथ दिलाते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम में अपर जिला जज पीयूष तिवारी ने लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने समाज में कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से सामान्य व्यवहार करने व किसी के साथ भेदभाव नहीं करने की अपील की गई। ब्लॉक भावलखेड़ा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राजीव भारती ने कुष्ठ की पहचान व इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बीच आश्रम में चिकित्सा शिविर लगाकर उन्हें दवा का वितरण भी किया गया। आभार संस्थापक रमेश भइया ने व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें