फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में 'संभव' के तहत आने वाली शिकायतों का निस्तारण न होने का आरोप

शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्ड रंगीन चौपाल के मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी आरिफ जुनैद ने मदरसा फ़ैज़-ए-आम के सामने गली में पुलिया के पास लीकेज की समस्या से अवगत कराया। मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी मोहम्मद जीशान ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि तीन दिसंबर को शिकायत करने के बाद आज तक निस्तारण नहीं किया गया। आरोप लगाया कि संभव के तहत आने वाली शिकायतों को दर्ज ही नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि कमला नर्सिंग होम के सामने अतिक्रमण करके रखा गया है। कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। समस्याओं का समाधान करवाया जाए। इसके साथ ही सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतें आईं। जिनको नगर आयुक्त ने सुना और संबंधित को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें