शाहजहांपुर में भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया। बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधी। वहीं इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति शर्मा के नेतृत्व में छावनी परिषद पहुंचकर सैनिकों को तिलक लगाकर राखी बांधी गई। रक्षाबंधन पर्व को मनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थी। क्लब की सदस्यों ने सैनिकों को राखी बांधने के साथ ही मिठाई खिलाई और उनकी दीर्घायु के लिए कामना की। उपहार स्वरूप ड्राई फ्रूट्स दिए।