फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया मतदान

मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 04:17 PM IST

शाहजहांपुर में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की ओर से मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए मतदान कराया गया। मतदान सुबह आठ से शुरू हुआ, जोकि शाम पांच बजे तक चला। मतदान प्रक्रिया के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान एनआरएमयू के मंडलीय अधिकारी नरेंद्र त्यागी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूरे देश में रेलवे के कर्मचारियों द्वारा मतदान करवाया गया है। मतदान के बाद केंद्रीय महामंत्री गोपाल मिश्र को ओर से केंद्र सरकार को नोटिस दिया जाएगा, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली न होने की स्थिति में फरवरी माह में देशव्यापी हड़ताल को चेतावनी दी जाएगी। नरेंद्र त्यागी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार आंदोलन चल रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों से भी संपर्क चल रहा है। इसके लिए मंडलीय संयोजकों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन, टिसुआ, सीतापुर में मतदान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें